रिपोर्टर रोहन यादव लैलूँगा

लैलूँगा, पाठक गणों को बताने में अत्यंत हर्ष हो रहा है कि श्याम ऑटोमोबाइल लैलूंगा कि तत्वाधान से भव्य रात्रि कालीन क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है जो अंत्यतअविस्मरणीय पल होगा
*लैलूँगा के इतिहास में एक ऐतिहासिक आयोजन*
वैसे तो लैलूंगा को कई कारणों से छत्तीसगढ़ अंचल में पहचान मिल चुकी है लेकिन खेल जगत के प्रतिभा एक अलग ही है खेल कि प्रतिभा को आगे बढ़ने का बीड़ा श्याम ऑटोमोबाइल के संचालक आशीष मित्तल ने उठाया और उन्होंने एक वृहत्त रात्रि कालीन ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने का मन बनाया और इसमें सभी खेल प्रेमी बंधुओ एवं जनप्रतिनिधियों ने खुलकर उनका सहयोग करने की बात कही
और विगत कई दिनों से इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही है जिसमें *विनोद महेश साहिल शर्मा* की भूमिका अहम मानी जा रही है वैसे सभी क्रिकेट प्रेमी अपना अमूल्य समय इस भव्य आयोजन में दे रहे हैं
*भीषण गर्मी में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का लुप्त लेने के लिए जनता आतुर नजर आ रही है*
21मई से आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का महत्व इसलिए और बढ़ जा रहा है कि इस समय टेंपरेचर अपने चरम पर है और ऐसी गर्मी नुमा माहौल में लोगों को घर से बाहर निकलने का मन करता है और खुले में बैठकर आनंदित होने का अवसर उन्हें श्याम ऑटोमोबाइल की ओर से दिया जा रहा है जनता रात की ठंडी हवाओं के साथ चौके छक्के का आनंद लेने के लिए आतुर है बहुत जल्द ही आपकी ख्वाहिश पूरी होगी और ठंडी हवाओं के साथ आप हमारे ग्रामीण अंचलो के खिलाड़ियों की प्रतिभा को देख पाएंगे और आनंद उठाएंगे
इस विराट आयोजन का शुभारंभ माननीय जनप्रतिनिधि सांसद *देवेंद्र प्रताप राज्यसभा सांसद* *राधेश्याम राठीया सांसद लोकसभा* *विधायक विद्यावती सिदार* के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से संपन्न होगा इसके साक्षी समस्त नगर वासी बनेंगे और सभी खेल प्रेमी बंधुओ एवं सम्मानित नागरिक गण माताएं बहनों सभी से निवेदन है कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस भव्य आयोजन को एक ऐतिहासिक अमली जामा पहनाए और खेल का आनंद ले साथी आयोजक मंडल ने सब यहां के नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है मैदान की समुचित मरम्मत एवं व्यवस्था के लिए उन्हें बधाई का पत्र बताया



