Home Blog इस जिले में अवैध रेत परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्यवाही, रायगढ़...

इस जिले में अवैध रेत परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्यवाही, रायगढ़ में कार्यवाही न होने पर उठे सवाल

0

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज तहसील अंतर्गत सिंदूर नदी और औराडामर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। तहसीलदार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 200 ट्रिप अवैध रेत और तीन ट्रैक्टर को जप्त किया है।

यह कार्यवाही बलरामपुर कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही है, जो जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Ro.No - 13672/140

हालांकि, रायगढ़ जिले में अवैध रेत भंडारण को लेकर प्रशासन की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज रोड पर भारी मात्रा में रेत का भंडारण किया गया है, लेकिन अब तक खनिज विभाग और जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।

स्थानीय नागरिकों और जागरूक जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अगर बलरामपुर में प्रशासन सक्रिय है, तो रायगढ़ में क्यों नहीं? क्या नियमों का पालन सिर्फ कुछ क्षेत्रों तक सीमित है?

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या रायगढ़ प्रशासन भी बलरामपुर की तरह सख्त कार्यवाही करेगा? या फिर अवैध रेत कारोबारियों को प्रशासन की खामोशी का फायदा मिलता रहेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here