Home छत्तीसगढ़ छिछोर उमरिया धान खरीदी में टोकन के लिये रही भीड़

छिछोर उमरिया धान खरीदी में टोकन के लिये रही भीड़

0

पुसौर
पुसौर क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति छिछोर उमरिया के धान खरीदी केन्द्रों में बिते रविवार को किसानों का टोकन लेने के लिये भीड रही। जानकारी के मुताविक उक्त सोसायटी में रविवार को ही टोकन दिया जाता है और साथ ही ज्यादातर किसान एक साथ धान कटवाने के कारण इस तरह की स्थिति निर्मित हुई है। रविवार अवकाष होने के साथ ही अपने घरेलु कार्य के कारण यहां के प्रबंधक बेहरा अनुपस्थित रहे इस स्थिति में यहां के कम्प्यूटर आपरेटर तथा अन्य सहायकों के द्वारा आये हुये किसानों को टोकन वितरण किया गया। ज्ञात हो कि उक्त धान खरीदी केन्द्र बिते धान खरीदी कार्यो में सुर्खियों में रहा। यह केन्द्र जतरी सोसायटी का आश्रित था उस समय के काले कर्तुतों की भरपाई कैसे हुआ यह तो पता नहीं लेकिन स्टाफ और हालात सुधरने के बाद भी जानकार और जागरूक लोगों की निगाहे इस केन्द्र के प्रति सचेत रह रही है।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here