The good governance festival being run by the Chhattisgarh government is just a sham: Congress youth leader Abraham Toppo
लैलूँगा कांग्रेस के युवा नेता और जनपद सदस्य अब्राहम ने कहा है विगत एक महीने से चलाया जा रहे छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के नाम से आवेदन लिए गए और उनका निराकरण नहीं किया गया आज 1 महीने से पूरे सरकारी काम बाधित है जिससे जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है आज 5 माह होने को जा रहा है पंचायत स्तर के चुनाव को सपन्न हुए पर पंचायतो में कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है भा ,ज,पा, की सरकार एक फेल्वर सरकार साबित हो रही है और केवल जुमले देकर जनता को बरगलाने का काम कर रही हैं प्रदेश सरकार

प्रशासनिक अमला निष्क्रिय हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला
इधर बड़े जोश खरोश के साथ सरकार सुशासन त्यौहार मना रही है उधर जनता अपने मुल भूत आवश्यकताओ के लिए भटक रही है जनता को कभी अपने प्रधानमंत्री आवास के पैसा का होल्ड खोलवाने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं तो कहीं आधार लिंक नहीं है तो कभी जाति प्रमाण पत्र बनवाना है निवास प्रमाण पत्र बनवाना है मृत्यु प्रमाण पत्र लेना है तो कभी अपने जमीन के सीमांकन के लिए पटवारीयो के पीछे घूम रही है जनता हर बिंदु पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विफल साबित हो रही है ये केवल घोषणाओं की सरकार
मैं प्रेस के माध्यम से मांग करता हूं कि जनता के मूलभूत कर्तव्य और कार्यों पर सरकार के अधिकारी फोकस करें और जनता को मूलभूत सुविधाएं बिना भटके प्रदान करें



