Home छत्तीसगढ़ एसईसीएल में महिला कर्मियों के लिये ‘वात्सल्य’ शिशु सदन का किया गया...

एसईसीएल में महिला कर्मियों के लिये ‘वात्सल्य’ शिशु सदन का किया गया उद्घाटन

0
बिलासपुर (विश्व परिवार)। कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक अनूठी पहल के तहत एसईसीएल में कार्यरत महिला कर्मियों के बच्चों की देखभाल के लिए मुख्यालय में नव निर्मित वात्सल्य ‘शिशु सदन’ (क्रेच) का शुभारंभ सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा किया गया । वात्सल्य ‘शिशु सदन’ के शुरू होने से मुख्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों को काम के दौरान बच्चों की देखभाल में सहूलियत होगी। नव-निर्मित 2 मंज़िला शिशु सदन में तीन कमरे व 1 किचन है एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। बच्चों की देखभाल के लिए विभिन्न सुविधाओं का प्रावधान किया गया है जिसमें खेल-कूद के लिए स्लाइडर, सॉफ्ट टायज,  देखभाल के लिए आया व परिचायिका की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर निदेशक (योजना/परियोजना) श्री एसएन कापरी, निदेशक (कार्मिक) श्री देबाशीष आचार्या, विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे ।
Ro.No - 13998/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here