Tree plantation program organized by Lalunga Nagar Panchayat on World Environment Day
रिपोर्टर रोहन यादव

लैलुंगा, 5 जून: आज विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत लैलुंगा द्वारा विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया, उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती पुष्पा खलखो, नटवर अग्रवाल, पार्षदगण, स्वच्छता दीदियाँ एवं नगर पंचायत के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नगर को हरित एवं स्वच्छ बनाना था। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु सामूहिक रूप से संकल्प भी लिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कपिल सिंघानिया ने कहा, “वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, यह एक निरंतर प्रक्रिया है जिसे हमें जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”
इस आयोजन के माध्यम से नगरवासियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न हुआ।




