Kiran Events Fusion trained 307 children in a free summer camp
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– किरण इवेंट फ्यूजन के अरूण छाबड़ा बंटी व्दारा निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 26 मई से 5 जून तक किया गया यह 11 दिवसीय प्रशिक्षण स्थानीय पंचम दीवान नगर पालिका कन्या शाला भाटापारा में दिया गया जिसमे लगभग 307 बच्चे भाग लेकर मेहंदी, रंगोली, पेटिंग, करसिव राईटिंग, डांस आदि का प्रशिक्षण, प्रशिक्षित शिक्षको द्वारा दिया गया। इस समर कैंप के आयोजक अरुण छाबड़ा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पढ़ाई जीवन के लिए महत्वपूर्ण है परन्तु पढ़ाई के अलावा भी बच्चों तक के भीतर जो प्रतिभा होती है उन्हें भी पहचान की आवश्यकता है गर्मी की छुट्टी में बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा और उनकी योग्यता को आगे बढ़ाने का प्रयास संस्थान द्वारा किया जाता है। इन प्रशिक्षण शिविर में अतिथि के रूप में डा. विकास आडिल अजय गुप्ता कैलाश बालानी, हरमिंदर सिंह चावला,स्वरूप अग्रवाल, नंद किशोर वैष्णव, के साथ बलवंत छाबड़ा सीमा मल, अनिता छाबड़ा,प्रक्रिति साहु , सुकिर्ति साहु , मनीषा गट्टानी देवेन्द्र निषाद, हर्ष यादव,गुलशन वर्मा निवेदिता वर्मा, रानी यादव, पुजा देशमुख नेहा वर्मा, संजना साहू, दीपिका पांजा, पूर्वाशं छाबड़ा, यशदीप छाबड़ा सहित अन्य लोगो का भी सहयोग रहा।




