Through the process of rationalization, teachers were posted in 7 teacherless and 78 single teacher schools of the district
सभी मिडिल स्कूलों में न्यूनतम 3 शिक्षकों की उपलब्धता हुई सुनिश्चित

शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के सम्बंध में कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता
सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- 06जून 2025/कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार क़ो शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के सबंध में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रेस वार्ता ली। उन्होंने जिले में संपन्न हुए शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण की प्रकिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ है। प्रक्रिया से शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार होने के साथ शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगा।युक्तियुक्तकरण के तहत किसी भी स्कूल क़ो बंद नहीं किया गया हैं केवल मर्ज किया किया गया है।शिक्षकविहीन एवं एकल शिक्षकीय प्राथमिक व मिडिल स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना किया गया है।शालाओं में पहली बार दो शिक्षकों की व्यवस्था हुई है एवं जिले में कोई भी शाला शिक्षकविहीन नही रह गया है। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में न्यूनतम 3 शिक्षकों की पदस्थापना सुनिश्चित की गई है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार व्याख्याताओं की व्यवस्था हुई है।
कलेक्टर बताया कि जिले के 3 शिक्षकविहीन प्रथमिक स्कूल एवं 4 मिडिल स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना हो गई है। 65 एकल शिक्षकीय प्राथमिक शाला एवं 13 एकल शिक्षकीय मिडिल स्कूल अब एकल शिक्षकीय से मुक्त हो गये हैं।युक्तियुक्तकरण से छात्र शिक्षक अनुपात में कोई बदलाव नही आया है। साथ ही किसी शिक्षक की सेवा या पद की समाप्ति नही हुई है।उन्होंने बताया कि जिले के एक ही परिसर में संचालित विभिन्न स्तर के शालाओं के समायोजन के उपरांत प्राथमिक शालाओं में 383 एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में 60 शिक्षक अतिशेष रहे जिनकी विभिन्न चरणों मे आयोजित कॉउंसलिंग के माध्यम से नई पदस्थापना की गई है।कॉउंसलिंग हेतु राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन किया गया।युक्तियुक्त करण की प्रकिया में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा सभी अतिशेष शिक्षकों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है। युक्तियुक्तकरण से जिले में 3 शालाओं का समायोजन किया जा रहा है जिनमे छात्रों की संख्या बहुत कम है।अतिशेष शिक्षकों का पुनः समायोजन कर एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन विद्यालयों में पदस्थापना की जा रही है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय सहित विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



