Home छत्तीसगढ़ रीपा में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक गणेश मूर्ति

रीपा में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक गणेश मूर्ति

0

रायपुर (विश्व परिवार)। गणेश चतुर्थी त्योहार आ रहा है ऐसे में रीपा से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाएं सुंदर और आकर्षक गणेश भगवान की प्रतिमा बना रही है। पूरे देश में धूम धाम से गणेश चतुर्थी मनाया जाता है और 10 दिनों तक घरों और पंडालों में गणेश भगवान विराजमान होते हैं। त्योहार के अवसर पर बड़ी संख्या में गणेश भगवान मूर्ति की मांग बनी रहती है अम्बिकापुर जिले के रीपा मेंड्राकला की गणेश की मूर्ति निर्माण उत्पादक समूह कर्मी और शक्ति ममूह की महिलाओं द्वारा गणेश प्रतिमा बना रही है। महिलाओं ने बताया कि त्यौहार को देखते हुए गणेश प्रतिमा बनाने की मांग अच्छी खासी बनी हुई है। अब तक 7000 रूपए के मूर्ति का विक्रय भी कर चुके हैं। डिमांड इतनी ज्यादा है कि लोगों के द्वारा एडवांस में मूर्ति आर्डर दिया जा रहा है। स्व सहायता समूह कि महिलाओं ने बताया कि शहरों में स्टॉल लगाकर गणेश मूर्ति का विक्रय किया जा रहा है । छत्तीसगढ़ शासन ने रीपा के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उघोग से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर भी  महिलाओं ने सुंदर और आकर्षक राखी बनाकर विक्रय किया जिससे उनको अच्छी आमदनी भी  प्राप्त हुई।

Ro.No - 13998/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here