On the first Nirvana day, holy remembrance of revered Aghor idol revered Bhaiya Ji
बाबा पूज्य प्रियदर्शी राम के कर कमलों से पूज्य अघोर मूर्ति श्रद्धेय भैया जी समाधि में मूर्ति स्थापना संपन्न

रायगढ़ :- प्रेरणा परमार्थ आश्रम बाबा भगवान राम पाठशाला ट्रस्ट के संस्थापक पूज्य अघोर मूर्ति श्रद्धेय भैया के निर्माण दिवस पर उनके समाधि स्थल पर उनकी मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम ट्रस्ट अध्यक्ष पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम के कर कमलों से संपन्न हुआ। उनकी मूर्ति स्थापना का आयोजन पूज्य अघोर मूर्ति श्रद्धेय भैया जी के आज प्रथम निर्माण दिवस पर रखा गया है। इस दौरान उत्तरप्रदेश के प्रयागराज स्थित प्रेरणा परमार्थ आश्रम में धर्म बंधुगण एवं माताएं, सहित प्रेरणा परमार्थ आश्रम की समस्त शाखाओं से जुड़े सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रस्ट अध्यक्ष परम पूज्य औघड़ संत श्री प्रियदर्शी राम जी के कर कमलों से प्रातः 7 बजे समाधि स्थल पर पूजा कर मूर्ति स्थापना की गई। इसके बाद सामूहिक आरती प्रातः 8:00 बजे की गई।प्रातः 8:30 बजे सामूहिक हवन किया गया।प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न तक भजन कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन चलता रहा। अपराह्न
12:00 से 3:30 बजे तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। पूज्य बाबा जी के कर कमलों से ही शाम 4 बजे एक शिष्य परमार्थ के पथ पर सत्संग एवं पुस्तक अनावरण किया गया। उसके बाद पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के सत्संग के दौरान शिष्यों पर अमृतवाणी की वर्षा हुई।





