National Forensic Science University will be established in Nava Raipur at a cost of ₹ 350 crore:- OP Choudhary
रायगढ़ :- वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए कहा नवा रायपुर में एक और राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया। नवा रायपुर में 350 करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इससे न केवल नवा रायपुर का विकास होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ फॉरेंसिक शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी उभरेगा। यह प्रदेश के युवाओं को नई दिशा देने के साथ ही फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को उन्नत बनाएगा ।
Ro.No - 13672/140





