Home Blog मतदाताओं को 15 दिनों के भीतर मिलेगा ईपिक कार्ड

मतदाताओं को 15 दिनों के भीतर मिलेगा ईपिक कार्ड

0

Voters will get EPIC card within 15 days

ईपिक कार्ड वितरण को तेज करने के लिए ईसीआई की पहल

Ro.No - 13672/140

रायगढ़ / निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (EPIC) का तेज़ वितरण सुनिश्चित करने के लिए, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने एक नया Standard Operating Procedure (SOP) शुरू किया है, जिसके तहत मतदाता सूची में अद्यतन होने के 15 दिनों के भीतर EPIC वितरित कर दिया जाएगा। इसमें नए मतदाता का पंजीकरण या पहले से पंजीकृत मतदाता की किसी जानकारी में परिवर्तन शामिल है।
यह पहल मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्तगण डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए किए जा रहे विभिन्न उपायों के अनुरूप है।
नई प्रणाली ईपिक जारी होने से लेकर डाक विभाग (DoP) के माध्यम से मतदाता को इसकी डिलीवरी तक की हर प्रक्रिया को रीयल टाइम में ट्रैक करेगी। मतदाताओं को प्रत्येक चरण पर SMS के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
इस उद्देश्य के लिए, निर्वाचन आयोग ने अपने हाल ही में लॉन्च किए गए ECINet प्लेटफॉर्म पर एक समर्पित आईटी मॉड्यूल विकसित किया है। यह नया आईटी प्लेटफॉर्म मौजूदा प्रक्रिया को पुनः संरचित करके कार्यप्रणाली को सरल बनाएगा। डाक विभाग का एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (API) ECINet के साथ एकीकृत किया जाएगा ताकि निर्बाध वितरण सुनिश्चित हो सके।
इस पहल का उद्देश्य ईपिक कार्ड वितरण को बेहतर बनाना और डेटा सुरक्षा को बनाए रखना है। निर्वाचन आयोग का प्रमुख लक्ष्य सभी मतदाताओं को त्वरित और कुशल निर्वाचकीय सेवाएं प्रदान करना है। यह उल्लेखनीय है कि पिछले चार महीनों में आयोग ने मतदाताओं और अन्य हितधारकों के लाभ के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें भी की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here