To pay attention and respect to nature conservation, tree worship ritual was organized on Yoga Day
सरयू साहित्य एवं नगर के सुधिजनों द्वारा अखंड रामनाम सप्ताह मे पौधापूजन

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– व्यक्ति की पुष्टता एवं स्वस्थ मन और शरीर के लिए अहम आवश्कता है योग, सनातन सभ्यता की इस अहम कृति को अब विश्व स्तर पर स्वीकार्यता एवं मान्यता मिल गयी है,जिसका विराट परिदृश्य प्रतिवर्ष 21जून को देखने मे आता है जब समूची दुनियां योगमय हो जाती है,इस वर्ष भी चंहुओर इसका दिव्य एवं भव्य नजारा दिखाई दिया,घरों से लेकर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों मे केवल योग की ही अभिव्यक्ति नजर आयी,
भाटापारा मे प्रकृति वंदन की बानगी
सुबह सबेरे जहां भाटापारा मे योग आसनों की दिव्य बानगी नजर आयी एवं जगह जगह योगमय वातावरण दिखाई दिया वहीं संध्या पांच बजे प्रकृति वंदन की कड़ी भी अभिव्यक्त हुई,सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर से प्रकृति संरक्षण अभियान का सूत्रपात किया गया है,जिसके तहत विभिन्न आयामों के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों मे प्रकृति जागरण अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी मे पौधापूजन के माध्यम से प्रकृति के प्रति कृतज्ञता एवं संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता के भावना का भी प्रसार किया जा रहा है, जिसकी अभिव्यक्ति अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी हुई।
अखंड रामनाम सप्ताह मे पौधापूजन
योग जैसे महत्वपूर्ण आयाम को प्रकृति के नाम करते हुए अभियान समिति द्वारा संकल्प सिद्धी के प्रतीक स्थल अखंड राम नाम सप्ताह मंडप स्थल मे पौधापूजन अनुष्ठान आयोजित किया गया,जिससे प्रकृति संरक्षण के प्रति मनोयोग मे वृद्धि एवं प्रकृति को लेकर सम्मान की भावना को विस्तार प्राप्त हो एवं पौधापूजन वंदन अभिनंदन से प्रकृति के प्रति कृतज्ञता एवं प्रतिबद्धता का भाव सुनिश्चित हो।
वक्ताओं द्वारा व्यक्त किए गये विचार
उपस्थित जनों द्वारा एक दूसरे को योग दिवस की बधाई शुभकामनाएं देने के साथ ही पौधापूजन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई तथा विभिन्न प्रकल्पो एवं वर्गों से उपस्थित जनों द्वारा पौधापूजन किया गया तथा प्रकृति संरक्षण का संकल्प ग्रहण किया गया,पूजन की कड़ी निरंतर जारी रही साथ ही साथ वक्ताओं प्रकृति संरक्षण के लिए आग्रह एवं आव्हानों का सिलसिला भी जारी रहा, पत्रकार मुकेश शर्मा के संचालन मे आयोजित अनुष्ठान मे परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा,राष्ट्रीय रामायण मेला समिति के सदस्य कल्याण सिंह ठाकुर, साहित्यकार डाॅ सीमा अवस्थी,पार्षद कुंज राम कोसले,पार्षद लक्ष्मीकांत टंडन, पार्षद नंदू वैष्णव, गीतकार रामदास लहरे,पत्रकार घनश्याम पुरोहित, पत्रकार रविन्द्र गिन्नौरे समाजसेवी नरेश चौबे आदि द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गये एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरण का आव्हान किया गया। पौधापूजन अनुष्ठान एवं जागरण अभियान मे हरिहर शर्मा,मानिक प्रसाद मोनू दुबे, डाॅ घनश्याम चवरे, पत्रकार संतोष अग्रवाल, नगर पालिका अधिकारी राधाचरण तिवारी, नरेन्द्र उपाध्याय,किरण जोशी,मनीषा गट्टानी, आर्यन स्वर्णकार,प्रभु साहू,प्रकाश तिवारी राजेन्द्र शुक्ला आदि की अहम भागीदारी रही।



