Home Blog खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता जांचने प्रशासन की टीम ने होटलों व ढाबो...

खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता जांचने प्रशासन की टीम ने होटलों व ढाबो में दी दबिश,सैम्पल भेजी गई लैब

0

To check the quality of food items, the administration team raided hotels and dhabas, samples were sent to the lab

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- 22 जून 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार बारिश के मौसम में खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों के होटल, ढाबों, होलसेलर, रिटेलर, मिठाई दुकानों में विधिक एवं सर्विलांस नमूना जांच की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार क़ो 5 प्रतिष्ठानों में दबिश देकर खाद्य पदार्थो की जांच की गई तथा सैम्पल लेकर जाँच हेतु राज्य प्रयोगशाला एवं अन्य लैब भेजा गया।

Ro.No - 13672/140

खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा ने बताया कि जांच टीम के द्वारा रवान में शुभम किराना से कुकीज़ एवं आटा सहित 5 खाद्य पदार्थो की जांच व सैम्पल ली गई। इसीतरह लवन में कृष्णा स्वीट्स से 2 प्रकार का यूज्ड कुकिंग ऑयल,भाटापारा में हुसैनी सेल्स से चाय पत्ती, ओट्स, बिस्किट्स, कॉर्न फ्लैक्स,श्री गुरुनानक होटल से राइस कुक्ड, खाद्य तेल, चिकन करी, यूज्ड कुकिंग ऑयल,लाहौद में नॉन स्टॉप ढाबा से लाहौरी जीरा कोल्डड्रिंक, कॉपर वाटर ,अरहर दाल, छोले चना सैंपल लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला एवं अन्य लैब भेजा गया।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here