Sickle cell screening cum treatment training was successfully completed in District Hospital Sarangarh
दिलीप टंडन/ रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार अनुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ.आर. निराला एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार जायसवाल, के मार्गदर्शन मे जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में समस्त चिकित्सा विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, एम.एल.टी., फार्मासिस्ट, काउंसलर, एवं कम्प्यूटर आपरेटर का 01 दिवसीय सिकल सेल स्क्रीनिंग सह उपचार प्रशिक्षण संगवारी सरगुजा-अंबिकापुर एवं जिला चिकित्सालय सांरगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में में जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारी पूर्ण लगन एवं समर्पण भाव के साथ सभी नियत समय पर अपना कार्य का संपादन करेगें। जिससे अस्पताल में आये हुए मरीज एवं उनके परिजन को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे एवं उनको समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। सिविल सर्जन डॉ दीपक कुमार जायसवाल ने बताया की जिला चिकित्सालय के प्रयोगशाला कक्ष में सिकल सेल ओ.पी.डी. का संचालन किया जावेगा। जिसमें ओ.पी.डी. समय संबंधित मरीजों को स्क्रीनिंग पश्चात धनात्मक पाये जाने पर उनको फोलिक एसीड एवं हाईड्रोक्सी युरिया नामक दवाई निःशुल्क प्रदाय की जावेगी एवं ए एस एवं एस एस धनात्मक सिकल सेल मरीजों को निशुल्क में कार्ड बनाते हुये एस एस का यू.डी.आई.डी. कार्ड भी बनाया जायेगा तथा उनको संबंधित ओ.पी.डी. के माध्यम से दूरभाष के द्वारा फोलोअप भी लिया जावेगा ताकि उनका लगातार उपचार किया जा सकें।
सिविल सर्जन डॉ दीपक कुमार जायसवाल ने बताया कि सिकल सेल मरीजों को बार-बार ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता होती है। इस उपचार से उनके दुषप्रभाव के साथ-साथ बार-बार ब्लड चढाने की आवश्यकता को भी कम किया जा सकता है। सिविल सर्जन ने समस्त मरीजों एवं आम जनता से अपील की है कि 0 से 40 वर्ष तक के सभी महिला एवं पुरूष जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के ओ.पी.डी. में उक्त सुविधा का लाभ ले सकते है। उक्त प्रशिक्षण में संगवारी अंबिकापुर से डॉ योगेश कालकोण्डे, डॉ बैद्यनाथ देवनाथ एवं इंदू रोज लकड़ा के साथ-साथ जिला अस्पताल के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।



