Does Congress want to impose emergency again by telling its benefits:- Sanjay Agarwal
ओपी चौधरी जी को मोटिवेशनल गुरु मानने वाली कांग्रेस उनकी विद्वता से द्वेष रखती है

कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के बयान पर शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल का पलटवार
कांग्रेस की कुनीतियो के खिलाफ आफत काल बन गई मोदी सरकार
रायगढ़ :वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी द्वारा अपातकाल के संबंध में दिए गए बयान पर बौखलाई कांग्रेस अब आपातकाल के लाभ बता रही है। आपातकाल के लाभ के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के दिए बयान पर पटलवार करते हुए भाजपा शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कांग्रेस पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी तानाशाही सोच से बाहर नहीं आ पा रही है। नेहरू इंदिरा की कुनीतियों का दंश देश आज भी भुगत रहा। नेहरू की बेटी इंदिरा ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद प्रधान मंत्री की कुर्सी बचाए रखने के लिए पूरे देश में अपात काल थोपकर लोकतंत्र को कैद कर लिया। गांधी परिवार की राजनैतिक विरासत पर खतरा बन रहे
आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। संजय अग्रवाल ने कहा इंदिरा ने देश की संविधान के जरिए चलाने का प्रयास नहीं किया। मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग लगाने के आरोप पर शहर अध्यक्ष ने कहा लोकसभा चुनाव के दौरान किसी राजीव गांधी नामक व्यक्ति की मृत्यु होने पर चुनाव आयोग ने पूरे देश का चुनाव स्थगित कर दिया और 21 दिनों तक कांग्रेस पार्टी अस्थि कलश लेकर पूरे देश में घूम घूम कर प्रचार करती रही इसके बाद कांग्रेस की सुविधा को देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव की नई तिथि जारी की । इशारे में चलने वाले चुनाव आयोग के इसी सदस्य को कांग्रेस ने आडवाणी जी के खिलाफ चुनाव भी लड़वाया। संवैधानिक संस्थाओं को जेब में रखने वाली कांग्रेस किस मुंह से मोदी सरकार कर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाती है। विधायक ओपी चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया किस तरह आपातकाल ने कांग्रेस की तानाशाही सोच को उजागर किया। आपातकाल का जिक्र आते ही आज भी रोंगटे खड़े हो जाते है। यही वजह है कि 25 जून के दिन को मोदी जी ने संविधान हत्या दिवस का नाम देकर यह स्पष्ट कर दिया कि भावी पीढ़ी किसी तानाशाह को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस कर तैयार रहेगी। ओपी चौधरी की विद्वता से विद्वेष रखने वाली कांग्रेस बौखलाकर आपातकाल के लाभ बता रही जिला कांग्रेस अध्यक्ष को यह स्पष्ट करना चाहिए क्या भविष्य में सत्ता आने पर राहुल इस तरह के लाभ के लिए पुनः देश को आपातकाल की राह में ले जायेगे । सात दशकों तक बहुमत पाने वाली अहंकारी कांग्रेस को जनता ने दहाई अंकों की सीट से आगे नहीं बढ़ने दिया। भाजपा शहर अध्यक्ष अग्रवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा सच में मोदी सरकार कांग्रेस के लिए ही आफत काल बन गया।



