Based on the information received in the Samadhan Cell, 07 gamblers were arrested
● समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में मिल रही है लगातार कामयाबी

● आरोपी जुआरियों को ग्राम खोखली-सेमरिया के मध्य रोड किनारे मैदान में जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया
● आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹4600 एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ* किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।
इसी क्रम में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 17.07.2025 को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा ग्राम खोखली-सेमरिया के मध्य रोड किनारे मैदान में जुआ खेलते हुए 07 जुआरियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹4600 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
आरोपी जुआरियों के नाम
1. प्रहलाद यदू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया थाना भाटापारा ग्रामीण
2. धनराज हबलानी उम्र 52 वर्ष निवासी माता देवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
3. अमित जांगड़े उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खोखली थाना भाटापारा ग्रामीण
4. देवराज यदू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया थाना भाटापारा ग्रामीण
5. आनंद यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खोखली थाना भाटापारा ग्रामीण
6. सतीश साहू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम धौराभाठा थाना भाटापारा ग्रामीण
7. नासिर खान उम्र 34 वर्ष निवासी संत माता कर्मा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर



