Home Blog स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का रैकेट!...

स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का रैकेट! पुलिस ने किया भंडाफोड़

0

रायपुर, छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में पुलिस ने एक अनैतिक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।


 

Ro.No - 13672/140

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रोफेसर कॉलोनी के एक घर में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में पुरानी बस्ती थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने अपने एक ‘पॉइंटर’ को नकदी देकर मौके पर भेजा। जैसे ही सौदा तय हुआ, पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और एक कमरे से एक युवक और दो युवतियों को पकड़ा। कमरों की तलाशी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश साहू (39 वर्ष), निवासी सड्डू रायपुर ने पूछताछ में कबूल किया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर देह व्यापार में शामिल था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि एक पीड़ित महिला को जबरन इस धंधे में धकेला गया था।


 

मुख्य सरगना और स्पा सेंटरों की आड़ में धंधा

 

जांच के दौरान इस रैकेट के मुख्य सरगना का नाम कृषाणु दास (42 वर्ष) सामने आया। कृषाणु दास शंकर नगर निवासी है और रायपुर के समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह में तीन स्पा सेंटर संचालित करता है। पुलिस के अनुसार, वह इन स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का अवैध धंधा चलाता था, जिसमें आकाश साहू और उसकी महिला मित्र सक्रिय रूप से सहयोग करते थे।


 

फरार आरोपियों की तलाश जारी

 

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट्स, संदिग्ध ट्रांजेक्शन और रैकेट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां बरामद की हैं। पुलिस ने चार मोबाइल फोन जब्त कर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here