प्यार में धोखे का नया ट्रेंड ‘Banksying’:
प्यार और रिश्तों में धोखा कोई नई बात नहीं, लेकिन सोशल मीडिया और ऑनलाइन डेटिंग के इस दौर में इसके तरीके लगातार बदल रहे हैं। ऐसा ही एक नया और चौंकाने वाला ट्रेंड सामने आया है जिसे ‘Banksying’ कहा जा रहा है। यह शब्द जितना नया और अजीब है, इसका मतलब उतना ही हैरान करने वाला है।

क्या है ‘Banksying’?
‘Banksying’ असल में रिश्तों में धोखा देने का एक आधुनिक तरीका है, जिसमें सामने वाला व्यक्ति बिना कुछ कहे, अचानक रिश्ते से गायब हो जाता है। इसमें कोई झगड़ा, कोई स्पष्टीकरण या कोई वजह नहीं बताई जाती। ऐसा लगता है जैसे वो व्यक्ति आपकी जिंदगी का कभी हिस्सा था ही नहीं। यह ट्रेंड उन लोगों में ज़्यादा देखने को मिल रहा है जो सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं या ऑनलाइन डेटिंग के ज़रिए रिश्ते बनाते हैं।
सरल शब्दों में, ‘Banksying’ का मतलब है कि रिश्ता औपचारिक रूप से खत्म नहीं होता, लेकिन आपके और पार्टनर के बीच कोई वास्तविक संबंध नहीं रह जाता। पार्टनर दिखावा करता है कि वह प्रतिबद्ध है, लेकिन असल में वह सिर्फ़ दिखावा होता है। कई बार वे अचानक पूरी तरह से दूर हो जाते हैं। जो व्यक्ति आपको आज महत्व दे रहा होता है, वह आपको पहचानने से भी इनकार कर देता है और बिना बताए कहीं गायब हो जाता है। इसी व्यवहार को ‘Banksying’ कहा जाता है।
‘Banksying’ नाम कहां से आया?
यह शब्द ब्रिटिश ग्रैफिटी आर्टिस्ट बैंक्सी (Banksy) से जुड़ा हुआ है। बैंक्सी एक मशहूर स्ट्रीट आर्टिस्ट हैं जो अपनी कलाकृतियाँ बनाने के बाद अचानक गायब हो जाते हैं और उनकी पहचान हमेशा रहस्य बनी रहती है। ‘Banksying’ के ट्रेंड में भी लोग इसी तरह बिना बताए रिश्ते से दूरी बना लेते हैं। यह ट्रेंड लोगों को भावनात्मक रूप से तोड़ रहा है और भरोसे को गहराई से चोट पहुँचा रहा है।
‘Banksying’ के संकेतों को कैसे पहचानें?
अगर आप अपने रिश्ते को इस तरह से टूटने से बचाना चाहते हैं, तो आपको इसके संकेतों को समझना होगा:
- स्वार्थी व्यवहार: पार्टनर अचानक स्वार्थी हो जाता है और आपकी भावनाओं की परवाह नहीं करता, भले ही आप दुखी हों।
- अस्पष्ट दूरी: बिना किसी ठोस वजह के, वह धीरे-धीरे या अचानक दूर होने लगता है।
- कमिटमेंट का दिखावा: पार्टनर कमिटेड होने का दिखावा कर सकता है, लेकिन उसके कार्यों में प्रतिबद्धता की कमी साफ दिखती है।
- अनदेखा करना: जो व्यक्ति आपको कभी महत्व देता था, वह अचानक आपको पहचानने से भी इनकार कर सकता है या पूरी तरह से अनदेखा कर सकता है।
यदि आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर आपके साथ खुश नहीं है या ऐसे संकेत दिखा रहा है, तो उनसे खुलकर बात करना ज़रूरी है। रिश्तों में पारदर्शिता और संचार ही ऐसे ट्रेंड्स से बचने का सबसे अच्छा तरीका है।



