श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने पहलगाम में तीन महीने पहले हुए नृशंस आतंकी हमले का बदला ले लिया है। ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत चलाए गए एक बड़े अभियान में, पहलगाम में 26 मासूमों की बेरहमी से हत्या में शामिल दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, मारे गए तीन आतंकियों में से सुलेमान और यासिर पहलगाम हमले में सीधे तौर पर शामिल थे। तीसरा आतंकी अली भी पाकिस्तानी नागरिक था।

क्या मिला आतंकियों के पास से?
सेना को मारे गए आतंकियों के शवों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इनमें यूएस-बेस्ड कर्बाइन, एके-47 राइफल, 17 राइफल ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल है। यह बरामदगी आतंकियों की घातक मंसूबों और उनकी विदेशी संलिप्तता को स्पष्ट करती है।
‘ऑपरेशन महादेव’ की सफलता
भारतीय सेना के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है, क्योंकि पहलगाम हमले में शामिल लगभग सभी आतंकियों को अब तक ढेर किया जा चुका है, जिसमें अब सिर्फ एक आतंकी बचा है।
यह सफलता ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत मिली है, जिसे आतंकियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में चलाया गया था। सेना को श्रीनगर में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह गहन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसी अभियान के दौरान ये तीनों आतंकी श्रीनगर में मारे गए।
यह कार्रवाई दर्शाती है कि भारतीय सेना आतंकियों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी और देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



