Home Blog जो हमें मिला है वो एटम बम ‘वोटों की चोरी करा रहा...

जो हमें मिला है वो एटम बम ‘वोटों की चोरी करा रहा चुनाव आयोग… अधिकारी रिटायर भी हो जाएंगे तो छोड़ेंगे नहीं’; राहुल गांधी का EC पर बड़ा आरोप

0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में चल रहे SIR अभियान पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग (Election Commission) पर वोट चोरी में शामिल होने का सीधा आरोप लगाया है और कहा है कि उनके पास इसके स्पष्ट सबूत हैं।


 

Ro.No - 13672/140

“देशद्रोह से कम नहीं, रिटायर होने पर भी नहीं छोड़ेंगे”

 

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनाव आयोग में ऊपर से नीचे तक जो भी इस काम में शामिल है, हम आपको नहीं छोड़ेंगे। आप भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं और यह देशद्रोह से कम नहीं है। आप जहां कहीं भी रहें, भले ही आप रिटायर हो जाएं, हम आपको ढूंढ निकालेंगे।”


 

“एटम बम” जैसे सबूत का दावा

 

राहुल गांधी ने बताया कि उन्हें मध्य प्रदेश, लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र में चुनावों के दौरान संदेह हुआ था, जहां राज्यों में एक करोड़ वोटर जुड़े थे। उन्होंने दावा किया कि इस मामले की जांच में उन्हें 6 महीने लगे और जो सबूत उन्हें मिले हैं, वे “एटम बम” की तरह हैं। उन्होंने कहा कि जब यह फटेगा, तो चुनाव आयोग “दिखेगा नहीं”।


 

“खुद कराई जांच, बीजेपी के लिए हो रही वोट चोरी”

 

गांधी ने आरोप लगाया कि उनके पास इस बात के पूरे सबूत हैं कि चुनाव आयोग इस “पूरे खेल में शामिल” है और यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए वोट चोरी करा रहा है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में वोट चोरी का संदेह होने के बावजूद चुनाव आयोग ने उनकी मदद नहीं की, जिसके बाद उन्होंने खुद ही इस मामले की जांच कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here