PM Kisan: 20वीं किस्त का पैसा कल 11 बजे से किसानों के खाते में आएगा, सरकार ने किया ऐलान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कल, 2 अगस्त को सुबह 11 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किसानों के खातों में 20वीं किस्त का पैसा भेजना शुरू करेंगे।
Ro.No - 13672/140


पीएम किसान सम्मान निधि के X हैंडल (पूर्व में ट्विटर) से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से इस किस्त को जारी करेंगे। यह उन लाखों किसानों के लिए खुशखबरी है जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) और आधार-बैंक लिंक जैसी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इस 20वीं किस्त में ₹2,000 की राशि सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।



