Lalunga gets a big gift: ₹1.17 crore approved for the construction of Muktidham in Nagar Panchayat, thanks to Finance Minister O.P. Chaudhary
लैलूंगा, रायगढ़। रिपोर्टर रोहन यादव

लैलूंगा नगर पंचायत क्षेत्रवासियों के लिए एक अत्यंत सुखद एवं ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कपिल सिघानिया जी के अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप नगर में मुक्तिधाम निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 17 लाख 47 हजार 962 की स्वीकृति रायगढ़ डीएमएफ (DMF) फंड के माध्यम से प्राप्त हुई है।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए नगर पंचायत परिवार और समस्त नागरिकों की ओर से छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी एवं लोकप्रिय वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कपिल सिघानिया जी ने इस अवसर पर कहा:
“लैलूंगा की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हमने मुक्तिधाम निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा था। आज यह स्वीकृति हमारे सामूहिक प्रयासों की सफलता है। इसका लाभ आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचेगा।”
यह स्वीकृति केवल एक संरचना का निर्माण नहीं, बल्कि लैलूंगा की सामाजिक समरसता और मानवीय गरिमा की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुक्तिधाम का निर्माण नगरवासियों को एक समुचित, सम्मानजनक एवं सुव्यवस्थित अंतिम संस्कार स्थल प्रदान करेगा, जिससे सामाजिक व्यवस्था और नागरिक सुविधाएं और भी बेहतर होंगी।
नगर पंचायत लैलूंगा की यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।






