61 patients benefited from the free eye checkup camp organized in Banora
रायगढ़ :- अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की मुख्य इकाई रायगढ़ में रविवार को आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 61 मरीजों को जांच का लाभ मिला। मरीजो की नेत्र जाँच नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर. के. अग्रवाल द्वारा की गई। निकटवर्ती ग्राम बनोरा,छुहिपाली,कोतरलिया, सकरबोगा,रायगढ़,जामगांव,पिथीण्डा,डुमरपाली,आमापाली, विश्वनाथपाली, साहसपुर, देहरीडीपा,उमरिया,बेलरिया, महापल्ली,नवापारा,कुकूर्दा,लहंगापालीलोईग,पतरापाली,देवलसुर्रा,चारपाली,एकताल,बड़ीपारा,प्रसुरामपुर,से आए मरीजों को नेत्र जांच का लाभ मिला। शिविर में 24 मरीजो को नि:शुल्क चश्मा वितरण किया गया साथ ही 19 मरीज़ों का चश्मा मरीजों के नंबर अनुसार बनने हेतु भेजा गया है जिनका वितरणअगले नेत्र शिविर में किया जाएगा । 29 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया । वही 4 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सको द्वारा उचित परामर्श दिया गया । अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा रायगढ़,में अगला नेत्र शिविर 14 सितंबर 2025 दिन-रविवार को आयोजित होगा। चार राज्यों की दर्जन भर इकाईयों में पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में पीड़ित मानव की सेवा हेतु निःशुल्क चिकित्सीय सेवाएं दी जाती है।




