Meeting of Purvanchal Bhojpuri Samaj Raigarh concluded — Selection of new office bearers, important decisions regarding national festival and social service
रायगढ़। पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ की बैठक 10 अगस्त 2025 को सायं 6 बजे दुर्गा चौक स्थित समाज के संरक्षक डॉ. प्रशांत पांडेय के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में समाज की प्रगति एवं सेवा कार्यों को गति देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

नए संरक्षक एवं संगठन मंत्री का चयन
बैठक में समाज के संरक्षक द्वय डॉ. प्रशांत पांडेय एवं डॉ. प्रेम नारायण मौर्य के प्रस्ताव पर घनश्याम सिंह और शिव लोचन यादव को संरक्षक तथा मनोज यादव को संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। इस प्रस्ताव का उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।
राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी
समाज द्वारा आगामी 15 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे दुर्गा चौक में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्यों एवं नगरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
भोजन वितरण सेवा की शुरुआत
बैठक में निर्णय हुआ कि 1 सितंबर 2025 से मातृ-शिशु अस्पताल में नियमित रूप से भोजन वितरण सेवा प्रारंभ की जाएगी। यह सेवा समाज के सदस्य बारी-बारी से निभाएंगे।
सदस्यता एवं सहयोग राशि पर जोर
समाज की सेवा गतिविधियों को निरंतर बनाए रखने के लिए सहयोग राशि समय पर समाज के खाते में जमा करने पर बल दिया गया। साथ ही, समाज की सदस्य संख्या में विस्तार करने का भी प्रस्ताव रखा गया।
मासिक मिलन कार्यक्रम
निर्णय लिया गया कि हर माह समाज के किसी एक सदस्य के निवास पर सामूहिक बैठक एवं मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे आपसी एकता और भाईचारा मजबूत हो।
बैठक में उपस्थित गणमान्य
बैठक में विशेष रूप से संरक्षक द्वय डॉ. प्रशांत पांडेय एवं डॉ. प्रेम नारायण मौर्य, अध्यक्ष उमेश उपाध्याय, सचिव प्रदीप पांडेय, उपाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, नव मनोनीत संरक्षक घनश्याम सिंह, शिव लोचन यादव, संगठन मंत्री मनोज यादव, आशीष तिवारी, बी.के. पांडेय, मनमोहन गुप्ता, संजय कुमार, दिलीप कुमार सिंह, बिहारी लाल खत्री, अश्वनी सिंह, विकास कुमार दुबे, व्यास कुमार पांडेय, रमेश शर्मा, एन.सी. झा, शैलेन्द्र दुबे, बजरंग दीक्षित, सुरेश शुक्ला, प्रेम चंद्र मिश्रा, अजित यादव, बाल चंद्र यादव, श्रवण सिंह, मनोज कुमार जायसवाल, नंद लाल जायसवाल, रामसेवक सिंह एवं मनोज पाठक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



