Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना रायकेरा के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

राष्ट्रीय सेवा योजना रायकेरा के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

0

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम कोटरीमाल में 6 जनवरी शनिवार को ग्राम पंचायत रायकेरा के सरपंच श्री चरण सिंह सिदार के मुख्य आतिथ्य में एवं प्राचार्य श्री एस. के. करण की अध्यक्षता एवं लोचन प्रसाद पटेल, दशरथ साव, यादराम निराला, कु. तनुजा यादव, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, मुरली साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ यह शिविर *”नशा मुक्त समाज के लिए युवा”* विषय पर आधारित है शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की पूजा अर्चना कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का एन.एस.एस. बैच लगाकर स्वागत किया गया शिविर में 29 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल द्वारा किया गया|

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here