Home Blog आयुर्वेद शिविर में अब तक 527 लोगों को मिला लाभ

आयुर्वेद शिविर में अब तक 527 लोगों को मिला लाभ

0

So far 527 people have benefited from the Ayurveda camp.

रायगढ़,  बुनगा क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए डॉ.अजय नायक (एमएस), आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रति माह कम से कम पांच गांवों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और आमजन को प्राकृतिक उपचार पद्धति से जोडऩा है।

Ro.No - 13672/140

अब तक बुनगा क्षेत्र के 10 से 15 गांवों में इन शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। सितंबर माह में यह शिविर सिहा, बालपुर, बाराडोली, चंघोरी एवं परसापाली गांवों में आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से अब तक 527 ग्रामीणों को लाभ मिला है। शिविरों में वात रोग, उच्च रक्तचाप, उदर विकार, कास (खांसी), चर्म रोग और कमजोरी जैसे रोगों से पीडि़त मरीज अधिक संख्या में पाए गए। इन रोगों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया गया। शिविरों में डॉ. जागृति पटेल द्वारा ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली, बीपी व शुगर से बचाव, योगासन, तथा वातरोग एवं जरारोग से जुड़ी जानकारी दी गई। इसके साथ ही पथ्य-अपथ्य, दिनचर्या, ऋतुचर्या, एवं परहेज पर भी विस्तार से समझाइश दी गई। आम जनता को शिक्षित करने के लिए पाम्पलेट्स का वितरण भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here