Home Blog सत्ता रहते संविधान और चुनाव प्रणाली का सबसे अधिक दुरुपयोग कांग्रेस ने...

सत्ता रहते संविधान और चुनाव प्रणाली का सबसे अधिक दुरुपयोग कांग्रेस ने किया:- ओपी चौधरी

0

Congress has misused the Constitution and the electoral system the most while in power: OP Chaudhary

रायगढ़ :- वोट चोरी मामले में छग दौरे में आए सचिन पायलट के रोड शो पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने राजधानी में मीडिया को दिए बयान में कहा सत्ता रहते कांग्रेस ने संविधान का दुरुपयोग करते हुए ना केवल संवैधानिक संस्थाओं का मनमाना दुरुपयोग किया बल्कि लोकतंत्र की गरिमा को ठेस भी पहुंचाई है। कांग्रेस का अतीत बताते हुए वित्त मंत्री ओपी ने कहा कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कैद कर लिया। केंद्र में मौजूद कांग्रेस सरकार ने अनेकों बार धारा 356 का उपयोग करते हुए राज्य की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों बर्खास्त करने का काम किया। संविधान के साथ साथ चुनाव प्रणाली का मनमाना दुरूपयोग करने वाली कांग्रेस हारने पर भाजपा और मोदी जी पर अनर्गल आरोप लगा रहा हैं।कांग्रेस की गिरती लोकप्रियता की वजह बताते हुए ओपी ने कहा मोदी जी लोकप्रियता ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस को डूबती हुई नाव निरूपित करते हुए विधायक रायगढ़ ने कहा अनर्गल आरोप लगाकर कांग्रेस देश की जनता को भरमाने की नाकाम कोशिश कर रही है। जब-जब कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी जी और भाजपा पर निराधार आरोप लगाए हैं, तब-तब भारत की जनता ने विपक्ष सहित इंडी गठबंधन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज भी विपक्ष झूठ की राजनीति से नहीं उबर पा रहा है। ओपी चौधरी ने दावे के साथ कहा देश की जनता मोदी जी के साथ है एवं वह भली भांति समझ रही है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाईयों की ओर बढ़ रहा है। देश तेजी से आर्थिक विकास करने के साथ साथ सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत कर रहा है। कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है। आने वाले समय में जनता इन्हें निश्चित रूप से जवाब देगी।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here