Home Blog जांच में व्यापारियों से पैसा वसूलने की हुई पुष्टि,श्रम निरीक्षक पर निलंबन...

जांच में व्यापारियों से पैसा वसूलने की हुई पुष्टि,श्रम निरीक्षक पर निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित

0

Investigation confirms extortion of money from traders, suspension of labor inspector proposed

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार– 26 अक्टूबर 2026/ महिला उत्पीड़न जांच समिति बनाये जाने के नाम पर श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों से पैसा वसूल किये जाने की शिकायत की जांच हेतु गठित जांच समिति की रिपोर्ट में श्रम निरीक्षक द्वारा व्यापारियों से पैसे वसूलने की पुष्टि हुई है और श्रम निरीक्षक क़े विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित किया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने जांच रिपोर्ट क़े आधार पर श्रम निरीक्षक क़े विरुद्ध अनुशानात्मक कार्यवाही हेतु सचिव श्रम विभाग को पत्र प्रेषित किया है।

Ro.No - 13672/140

जांच रिपोर्ट में उल्लेखित है कि श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक का आचरण अभद्र था व दुकानदारों के साथ वाद-विवाद की बात भी जांच के दौरान आयी। दीपावली त्यौहार के अवसर पर दुकानों में काफी भीड रहती है और इस दौरान श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक के द्वारा जांच में आकर व्यापारियों को डरा-धमकाकर दिवाली खर्चे के नाम पर पैसा की मांग किया गया है।दुकानों में जाकर व्यापारियों से अभद्र व्यवहार करना व अवैध पैसा की मांग करना व प्राप्त करना सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक क़े विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here