Home Blog राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सतर्कता जागरूकता की शपथ ली

राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सतर्कता जागरूकता की शपथ ली

0

Raj Bhavan officials and employees took the oath of vigilance awareness.

रायपुर / राजभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर आज अधिकारियों-कर्मचारियों ने ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति शपथ ली। यह सप्ताह 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक मनाया जा रहा है।

Ro.No - 13672/140

कार्यक्रम में राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी‘‘ के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजभवन की उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य प्रशासनिक कार्याे में पारदर्शिता, निष्ठा और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here