Home Blog रायगढ़ को मिलेगा नया स्वरूप,वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी रायगढ़ में चल रहे प्रोजेक्ट्स...

रायगढ़ को मिलेगा नया स्वरूप,वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी रायगढ़ में चल रहे प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे

0

Raigarh to get a new look, Finance Minister O.P. Choudhary arrives to review the progress of ongoing projects in Raigarh

नालंदा परिसर निर्माण में फर्नीचर एवं विद्युत फिटिंग कार्यों को पैरेलल करने के दिए निर्देश

Ro.No - 13672/140

इतवारी बाजार ऑक्सीजोन में पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने सहित निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

बैकुण्ठपुर क्षेत्र में नया ऑक्सीजोन विकसित करने के लिए संभावित भूमि का किया निरीक्षण

रायगढ़,  प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज सुबह रायगढ़ शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और बुनियादी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रायगढ़ को एक नया और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ को स्वच्छ, हरित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए ये सभी परियोजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और प्रशासनिक दक्षता के साथ रायगढ़ आने वाले दिनों में प्रदेश के मॉडल शहरों में अपनी पहचान बनाएगा।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सबसे पहले रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने रामलीला मैदान में चल रहे रिनोवेशन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों में अपेक्षाकृत प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके बाद इतवारी बाजार में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन एवं चौपाटी निर्माण का निरीक्षण किया। जहां एंट्री गेट की संख्या बढ़ाने, दो लेयर में चौपाटी निर्माण करने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ऑक्सीजोन में लगाए जाने वाले पौधों की संख्या, ड्राइंग डिजाइन की जानकारी ली। उन्होंने ऑक्सीजोन में बड़े पौधे लगाने और सभी पौधों के ग्रोथ संबंधित सभी तरह के तकनीकी अपनाते हुए पौधों के देखरेख में विशेष ध्यान देने की बात कही।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। यहां प्रथम फ्लोर की छत ढलाई हो गई है। इस दौरान उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता के साथ अपेक्षाकृत प्रगति लाने की बात कही। उन्होंने निर्माण कार्य होने के साथ फर्नीचर, विद्युत संबंधित कार्यों को भी पैरेलल करने संबंधित कार्ययोजना अपनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने फर्नीचर विद्युत सहित अन्य तकनीकी सामानों के क्रय संबंधित कार्यों को भी शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कयाघाट पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केलो विहार सहित नदी के इस पार के निवासियों के लिए कयाघाट होते हुए उस पार जाने के लिए यह पुल महत्वपूर्ण है। दोनों तरफ के लोगों के आवागमन इससे सुगम होता है। पुल के बेहतर उपयोग से शहर में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को भी कम किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने पुल के हाइट को बढ़ाने और शीघ्र पुल निर्माण संबंधित कार्य को शुरू करने ठेकेदार को निर्देशित किया। साथ ही बैकुण्ठपुर क्षेत्र में नया ऑक्सीजोन विकसित करने के लिए संभावित भूमि का भी निरीक्षण किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने प्रगति नगर मरीन ड्राइव, कयाघाट ब्रिज और कबीर चौक में चल रहे ऑक्सीजोन निर्माण कार्यों की स्थिति भी देखी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कोतरारोड आरओबी के नीचे और कोसाबाड़ी में प्रस्तावित ऑक्सीजोन-कम-गार्डन परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री सुरेश गोयल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप, ईई हाऊसिंग बोर्ड श्री अभिषेक तिवारी सहित गणमान्य नागरिक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए मल्टी-स्टोरी क्वार्टर निर्माण के निर्देश

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आज पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में स्थित रिक्त भूमि का अवलोकन किया और वहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए शासकीय क्वार्टर उपलब्ध कराने हेतु मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर की खाली भूमि का मल्टी-पर्पस उपयोग सुनिश्चित करते हुए ऐसी योजना तैयार की जाए, जिससे शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ आवासीय सुविधाओं का भी समुचित विकास हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here