Bhatapara: Auto Drivers Association organizes grand event
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज भाटापारा स्थित छत्तीसगढ़ महतारी चौक पर ऑटो चालक संघ द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में ऑटो चालक संघ के सभी सदस्यों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम से पूर्व ऑटो चालक संघ द्वारा निकाली गई आकर्षक ऑटो रैली ने पूरे शहर के वातावरण को “माँ छत्तीसगढ़ महतारी” के जयघोष और “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” के गर्व से गुंजायमान कर दिया। रैली ने जन-जन में प्रदेश के प्रति गौरव, एकता और सांस्कृतिक अस्मिता की भावना का संचार किया।
यह दिवस छत्तीसगढ़ की पहचान, परंपरा, परिश्रम और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह हमें अपनी माटी, संस्कृति और लोकमूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। छत्तीसगढ़ सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि मेहनत, ममत्व और अपनत्व की भूमि है — जहाँ हर हृदय में माँ छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति असीम श्रद्धा और प्रेम है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने उपस्थित सभी नागरिकों एवं ऑटो चालक भाइयों को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह गौरवमयी दिवस हमें अपने प्रदेश की संस्कृति, भाईचारे और विकास के मार्ग को और सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यदु(बाबा), ऑटोसंघ के संरक्षक शिव साहू, बोसु यदु, देवप्रसाद वर्मा,टिकेश साहू सचिव,मनहरन पाल बल्लू पाल राजकुमार साहू राजेश कुर्रे सुनील साहू ओमप्रकाश डहरिया अश्वनी साहू पप्पू मानिकपुरी शिवा धृतलहरे योगेश यदु एवं समस्त ऑटो चालक मौजूद रहे।



