Home Blog राज्य स्तरीय पेंशनर डे कार्यक्रम रायगढ़ में मनाया जायेगा

राज्य स्तरीय पेंशनर डे कार्यक्रम रायगढ़ में मनाया जायेगा

0

State level Pensioner Day programme will be celebrated in Raigarh

जांजगीर/रायगढ़

Ro.No - 13672/140

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत ने बताया कि इस वर्ष 17 दिसंबर 2025 को छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ का राज्य पेशनर सम्मेलन एवं पेंशनर डे कार्यक्रम जिला मुख्यालय रायगढ़ में मनाया जायेगा ।

छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आर के थवाईत की अध्यक्षता में 16 नवंबर को संगठन के रायगढ़ जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्व सम्मति से रायगढ़ में पेंशनर सम्मेलन एवं पेंशनर डे मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के एस ठाकुर, महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर , उप प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा, संयुक्त सचिव के एल पटेल बिलासपुर नगर अध्यक्ष महेश कुमार साव , जांजगीर जिला इकाई अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर, प्रांतीय सचिव अशोक कुमार राठौर छग तृतीय वर्ग शास कर्मचारी संघ के संरक्षक देवेंद्र पटेल ,रायगढ़ जिले के अध्यक्ष गोपाल नायक, सही जिले के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य प्रांतीय सचिव श्री कन्हैया पटेल , तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री देवेंद्र पटेल , रायगढ़ के जिला अध्यक्ष गोपाल नायक सहित रायगढ़ जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here