Home Blog ट्रक – बस में हुई टक्कर, आधा दर्जन से ज्यादा यात्री हुए...

ट्रक – बस में हुई टक्कर, आधा दर्जन से ज्यादा यात्री हुए घायल, पुलिस मौके पर

0

Truck-bus collision, more than half a dozen passengers injured, police on the spot

रायगढ़
रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार मदनपुर चोढ़ा चौक के सदभावना पैसेंजर बस और तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि लगभग आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ro.No - 13672/140

हादसा उस समय हुआ जब बस में करीब 40 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल बस कंडक्टर मोहम्मद अनीश ने उपचार के दौरान हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्यवाही में जुट गई। एसडीओपी प्रभात पटेल, टीआई राजेश जांगड़े सहित पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने ट्रैफिक को नियंत्रित किया और स्वयं घायलों को स्ट्रेचर पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मौके से ही ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पंचनामा तैयार कर जांच को गति दी जा रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन लगातार घायलों के उपचार हेतु आवश्यक सहयोग में जुटा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here