Home Blog मास्टर साहब की अंग्रेजी देखकर चकरा जाएगा सिर

मास्टर साहब की अंग्रेजी देखकर चकरा जाएगा सिर

0

You will be stunned to see Master Sahib’s English.

बलरामपुर : शिक्षक बच्चों का भविष्य निर्माता होता है, लेकिन अगर बच्चों को भविष्य ही गलत हाथों में चला जाए तो? एक पल के लिए सोच में पड़ गए न…ऐसा ही एक अनोखा मामला छत्तीसगढ़ में बलरामपुर के वाड्रफनगर विकासखंड के कोगवार गांव में स्थित प्राथमिक शाला मचानडांड़ से सामने आया है। जहां एक शिक्षक का कारनामा देखकर हर कोई चौंक जाएगा।

Ro.No - 13672/140

ये पूरा मामला बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक स्थित प्राथमिक पाठशाला मचानडांड कोगवार का है। स्कूल में कुल 42 बच्चे पढ़ते हैं और दो शिक्षक तैनात थे।वीडियो में आप देख सकते हैं कि वायरल हो रहे टीचर शिक्षक एलबी प्रवीण टोप्पो  बच्चों को वीडियो में वे क्लासरूम में ब्लैकबोर्ड पर गलत स्पेलिंग लिखते और पढ़ाते नजर आ रहे हैं।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की स्थिति काफी खराब है। एक टीचर, कमलेश पंडो, अक्सर शराब पीकर स्कूल आता है और फिर क्लास में सो जाता है। दूसरे टीचर वही हैं जिनकी गलत अंग्रेजी वाला वीडियो वायरल हुआ है। जिला शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीचर को सस्पेंड कर दिया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, संबंधित शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा ज़ोरों पर है और अभिभावक विभाग के कदम की सराहना कर रहे हैं।

 

देखिये वीडियो-

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here