Home Blog अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसम्बर को जिला कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-28 में...

अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसम्बर को जिला कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-28 में हेल्प डेस्क स्थापित

0

Amin Recruitment Examination on 7th December: Help desk set up in room number 28 of the District Collectorate

रायगढ़,  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत आयोजित अमीन भर्ती परीक्षा (डब्ल्यूआरडी-2025) का आयोजन 7 दिसम्बर 2025 को दोपहर 12ः00 बजे से 2ः15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा संचालन के लिए रायगढ़ जिले में कुल 57 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जहां लगभग 16,091 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर एक पुरुष एवं एक महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो फिस्किंग (चेकिंग) का कार्य करेंगे। महिला परीक्षार्थियों की फिस्किंग केवल महिला पुलिसकर्मी द्वारा ही की जाएगी।

Ro.No - 13672/140

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर परीक्षा के सुचारू संचालन और परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु कलेक्टोरेट भवन के कक्ष क्रमांक-28 में जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यह हेल्प डेस्क अमीन परीक्षा से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण जानकारी, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील किया गया है कि किसी भी समस्या, जानकारी या सहायता के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी धनराज मरकाम मोबा.नं. 9753536151, सहायक नोडल अधिकारी भुवनेश्वर पटेल मोबा.नं. 7000081311, बाबूलाल पटेल मोबा.नं. 9755215616 एवं निराकार पटेल मोबा.नं. 9669469444 के साथ प्रोफेसर गजेंद्र बनज, मोबा.नं. 9424152129 से सम्पर्क कर आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here