Home बलौदाबाजार विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

0

 

 

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- नगर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सी.सी. रोड निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर नयागंज वार्ड में संतराम जी के घर से सोनवानी जी के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न किया गया, जिसकी अनुमानित लागत ₹19.69 लाख है।

वहीं गुरुनानक वार्ड में पाँच विभिन्न स्थानों पर उच्च गुणवत्ता युक्त सी.सी. सड़कों के निर्माण की आधारशिला रखी गई, जिसकी कुल लागत ₹22.66 लाख निर्धारित की गई है।

 

इस प्रकार इन सभी विकास कार्यों की कुल अनुमानित लागत ₹42.35 लाख है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, धूल व कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी तथा आम नागरिकों का जीवन और अधिक सुगम होगा।

 

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा का वक्तव्य:

 

“भाटापारा के विकास के लिए सड़क, नाली, पानी और स्वच्छता जैसे बुनियादी ढाँचों को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता रही है। आज जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, वे सिर्फ सड़कें नहीं बल्कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण विकास कार्य भाटापारा को मिलेंगे।”

 

 

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का वक्तव्य:

 

“नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है। इन सी.सी. रोड निर्माण कार्यों से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। भाटापारा के सर्वांगीण विकास के लिए नगर पालिका निरंतर प्रतिबद्ध है और आगे भी विकास की नई योजनाएँ लाई जाती रहेंगी।”

 

इस अवसर परनगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सभापति गोविंद पटेल, मनीष मिश्रा,कुंजराम कोशले पार्षद ठाकुर राम साहू, सतीश साहू, श्रेणिक गोलछा, चंद्रकांत खुटे, भुवन सिंह ठाकुर,बंटी टंडन, उमाशंकर वर्मा, प्रकाश ठाकुर, शुभम सिंह राजपूत, दशरथ साहू, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश रात्रे, मोहन बांधे, आशीष जायसवाल,युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष टोडर,सुनंद मिश्रा,माखन महिलागे, अश्वनी भट्ट, आलोक चौरसिया, संजय, मनीष चौरसिया, , राजीव शर्मा, राजेश उपाध्याय, प्रह्लाद भाऊ, प्रशांत भाऊ, दिनेश भाऊ, संत धृतलहरे, राहुल डहरिया, अनिल कौशल दिनेश मेश्राम पृथ्वी खूंटे एवं समस्त वार्ड वासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here