Home Blog भाटापारा शाखा एवं जागृति शाखा द्वारा आयोजित निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर...

भाटापारा शाखा एवं जागृति शाखा द्वारा आयोजित निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का सफल व प्रेरणादायी समापन किया गया

0

The free artificial limb implantation camp organized by Bhatapara branch and Jagriti branch concluded successfully and was truly inspiring.

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में मारवाड़ी युवा मंच ग्रेन सिटी भाटापारा, भाटापारा शाखा एवं जागृति शाखा द्वारा आयोजित निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का सफल व प्रेरणादायी समापन किया गया।
सेवा और संवेदना से सजे इस शिविर में 85 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग, 5 को श्रवण यंत्र एवं 10 दिव्यांगजनों को बैशाखी प्रदान की गईं। कुल 100 से अधिक जरूरतमंदों को नई राह, नया आत्मविश्वास और नया जीवन-संतुलन मिला।

Ro.No - 13672/140

मारवाड़ी युवा मंच के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री प्रशान्त गाँधी ने शिविर को जीवन सुधार का मिशन बताते हुए कहा कि मंच द्वारा किया यह प्रयास सिर्फ सहयोग नहीं, बल्कि स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का संबल है।
नगरपालिका अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा ने मंच की इस पहल को दिव्यांगजनों के जीवन में उम्मीद का प्रकाश बताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कांग्रेस नेता श्री सुनील माहेश्वरी ने आयोजन को सच्ची जनसेवा कहा, वहीं पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा ने मंच को निरंतर समाजहित में अग्रणी रहने की शुभकामनाएँ दीं।

चिकित्सक डॉ. विकास अडिल ने शिविर को कई परिवारों के जीवन में नया साहस और फिर से जीने की शक्ति देने वाला अभियान बताया।

कार्यक्रम में श्री रामरतन मूंधड़ा, नरेश चौबे, सत्यनारायण जोशी, डॉ. बसन्त भृगु, श्री गुलाब चंद जी गोलछा, प्रशांत गुप्ता, नरेश अग्रवाल, श्री श्याम अग्रवाल, श्यामरत्न मूंधड़ा, शिवकुमार दम्माणी, आशीष जायसवाल, श्री हरिकिशन शर्मा, नरेश आर्य, गोपाल अग्रवाल, राजकुमार चोपड़ा, वाय. पी. सोनी, निक्की शर्मा एवं भरत अग्रवाल, राजू सोलंकी आदि ने भी मंच की इस सेवा परंपरा की सराहना करते हुए इसे समाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव बताया।

दोनों शाखा अध्यक्षों कैलाश बंसल एवं ऋषभ जोशी द्वारा सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया एवं मानव सेवा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि यह शिविर पूरे भाटापारा नगर के लिए गौरव का विषय है।।

शिविर की सफलता में दीपक मल, संत सोनी, शरद मल, राजेश राठी, चीकू अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, गोपाल शर्मा, सिद्धार्थ गोलछा, आशीष टोडर, भावेश अग्रवाल, साकेत माहेश्वरी, सौरभ शर्मा, राहुल तिवारी, सोनल सिंघानिया, अभिषेक टाटिया, विनोद अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, वरुण भूषणिया, आदर्श अग्रवाल,कान्हा अग्रवाल, कुश शर्मा, वैभव, अभिजीत शर्मा एवं अक्षत जोशी, शिवानी शर्मा, आरती गाँधी, काव्या माहेश्वरी, श्रध्दा बंसल, श्वेता गोलछा का विशिष्ट योगदान रहा, जिन्होंने अपनी समर्पित सेवाओं के माध्यम से शिविर को उत्कृष्ट रूप से सफल बनाया।

यह सेवा अभियान न केवल कृत्रिम अंग प्रदान करने का माध्यम बना, बल्कि असंख्य परिवारों के जीवन में आत्मविश्वास, अनुकूलता और नए उजाले की स्थापना भी कर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here