Home Blog सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर में जैव अपशिष्ट प्रबंधन एवं एनक्यूएएस प्रशिक्षण संपन्न

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर में जैव अपशिष्ट प्रबंधन एवं एनक्यूएएस प्रशिक्षण संपन्न

0

Biomedical waste management and NQAS training concluded at Community Health Center Pusaur.

रायगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं संक्रमण नियंत्रण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जैव अपशिष्ट प्रबंधन एवं (एनक्यूएएस) से संबंधित प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनोद नायक के मार्गदर्शन में किया गया।

Ro.No - 13672/140

प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. दिनेश नायक (चिकित्सा अधिकारी) एवं श्री उद्धव पटेल द्वारा जैव अपशिष्ट प्रबंधन एवं संक्रमण नियंत्रण से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान हैंड वॉश की सही प्रक्रिया, पीपीई किट का डोनिंग एवं डॉफिंग, ब्लीचिंग घोल का निर्माण तथा मॉपिंग प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया। साथ ही जैव अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अंतर्गत कलर कोडेड बिन्स के अनिवार्य एवं सही उपयोग पर जोर दिया गया, जिससे स्वास्थ्य संस्थान में स्वच्छता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनोद नायक ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे जैव अपशिष्ट प्रबंधन के प्रावधानों का सख्ती से पालन करें, नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं तथा हेपेटाइटिस टीकाकरण अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं, ताकि संक्रमण की रोकथाम के साथ-साथ सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं नव नियुक्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सी.एच.ओ.) उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here