Home Blog आत्मा योजना: उड़द खेती में बढ़ी पैदावार, किसान की आय में हुआ...

आत्मा योजना: उड़द खेती में बढ़ी पैदावार, किसान की आय में हुआ इजाफा

0

ATMA scheme: Increased yield in black gram cultivation, resulting in increased income for farmers.

किसान को बाजार में मिला उचित मूल्य, 34 हजार रुपये का हुआ लाभ

Ro.No - 13672/140

रायगढ़, कृषि विभाग द्वारा संचालित एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना किसानों को वैज्ञानिक खेती से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ग्राम-सोनपुर के किसान श्री घनश्याम ने आत्मा योजना के तहत उन्नत तकनीकों को अपनाकर उड़द उत्पादन में बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। किसान श्री घनश्याम द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द फसल का प्रदर्शन किया गया। योजना के माध्यम से उन्हें उन्नत किस्म के बीज, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर बुवाई, खरपतवार नियंत्रण तथा कीट-रोग प्रबंधन की वैज्ञानिक जानकारी एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विभागीय सलाह के अनुसार सभी कृषि क्रियाओं को समय पर अपनाने से फसल की बढ़वार अच्छी रही और पौधे स्वस्थ पाए गए। उन्नत तकनीकों के प्रभावी उपयोग से किसान को प्रदर्शन क्षेत्र से लगभग 5.5 क्विंटल उड़द का उत्पादन प्राप्त हुआ, जो प्रति हेक्टेयर लगभग 13.75 क्विंटल उपज के बराबर है। यह उपज क्षेत्र की औसत पैदावार से अधिक रही। बेहतर उत्पादन और गुणवत्ता के कारण किसान को बाजार में भी उचित मूल्य मिला। उड़द की खेती में किसान द्वारा लगभग 10 हजार रुपये की लागत की गई, जबकि औसतन 8 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से विक्रय करने पर उन्हें लगभग 44 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार किसान को करीब 34 हजार रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आई है। कृषि विभाग के उप संचालक श्री अनिल वर्मा ने बताया कि इस सफल प्रदर्शन को देखकर आसपास के किसानों ने भी खेत का अवलोकन किया और आत्मा योजना के अंतर्गत उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने में रुचि दिखाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here