- 500 के नोट बंद होने की खबरें पूरी तरह फर्जी
- PIB ने स्पष्ट किया, नोट वैध और चलन में रहेगा
- सरकार की 500 नोट बंद करने की कोई योजना नहीं
500 Rupee Note ATM Rumors 2026 : सोशल मीडिया पर वायरल दावों की हकीकत पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक खबर तेजी से जंगल की आग की तरह फैल रही है कि मार्च 2026 से एटीएम (ATM) से 500 रुपये के नोट मिलने बंद हो जाएंगे। इन पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सरकार धीरे-धीरे बड़े नोटों को चलन से बाहर कर रही है। इस खबर ने आम जनता के बीच भ्रम और चिंता की स्थिति पैदा कर दी है। हालांकि, सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने इन दावों की बारीकी से जांच की है और इसे पूरी तरह से निराधार और भ्रामक बताया है।
सोशल मीडिया पर क्या चल रहा मैसेज?
प्रेस इंफॉर्मेंशन ब्यूरो (PIB) ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोटों का चलन बंद कर देगा. यह दावा झूठा है! RBI ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. लोगों से अपील करते हुए पीआईबी ने कहा कि ऐसी खबरों पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें और कभी भी फेक न्यूज को फॉवर्ड ना करें. 500 रुपये के नोट अभी भी चलन में हैं और मान्य हैं.

PIB ने दावे को बताया फर्जी, की ऐसी अपील
सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इन दावों को पूरी तरह फर्जी बताया है। PIB ने साफ कहा कि 500 रुपए का नोट पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है और देशभर में पहले की तरह चलता रहेगा। पीआईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लोगों से अपील की कि अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी खबर को आगे बढ़ाने से पहले उसकी जांच करें। पीआईबी ने अपने बयान में कहा है कि, “गलत जानकारी से बचें। किसी भी दावे को मानने या शेयर करने से पहले आधिकारिक सरकारी स्रोत से पुष्टि जरूर करें।”
कैई बार फैल चुकीं हैं ऐसी अफवाहें
यह पहली बार नहीं है, जब 500 रुपये के नोट को लेरक अफवाह वायरल हो रही है. इससे पहले भी कई बार ऐसी झूठी पोस्ट या खबरों के माध्यम से 500 रुपये के नोट बंद होन की खबर आई है. हालांकि पीआईबी और सरकार की ओर से इसपर हर बार स्पष्टीकरण दिया गया है.
पंकज चौधरी ने संसद में दी थी बड़ी जानकारी
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी संसद को जानकारी देते हुए कहा था कि 500 रुपये के नोटों की सप्लाई बंद करने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने 100 और 200 रुपये के नोटों पर भी बड़ा अपडेट देते हुए कहा था कि 500 रुपये के नोट के साथ ही 100 रुपये और 200 रुपये के नोट भी आप ATM से निकाल सकते हैं. उन्होंने 500 रुपये के नोटों को वापस लेने की बात को भी खारिज किया था




