The women’s wing of the Purvanchal Bhojpuri Samaj in Raigarh celebrated Makar Sankranti and distributed blankets among the working class.
रायगढ़।

पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ की महिला इकाई द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए श्रमिक वर्ग के बीच चादरों का वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला सदस्यों ने जरूरतमंद श्रमिकों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सेवा और सहयोग का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अंजू यादव के नेतृत्व में उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना मिश्रा, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्रीमती गुड़िया सिंह, संगठन मंत्री सोमी सिंह, सचिव कंचन पांडे, सह सचिव श्रीमती आरती तिवारी, सदस्य नीरज पांडे, श्रीमती मुन्नी यादव, श्रीमती प्रतिमा खत्री, श्रीमती पूनम सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। महिला इकाई द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज के प्रति संगठन की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की।





