Home Blog अखंड ब्राम्हण समाज नारी प्रकोष्ठ एवं सरयू साहित्य परिषद द्वारा दशोदा देवी...

अखंड ब्राम्हण समाज नारी प्रकोष्ठ एवं सरयू साहित्य परिषद द्वारा दशोदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पण

0

Tribute paid to Dashoda Devi by Akhand Brahmin Samaj Women’s Wing and Saryu Sahitya Parishad.

नवधा रामायण मंडप एवं यज्ञस्थल मे किया गया श्रद्धांजलि अर्पित

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– सहजता सरलता आपसी जुड़ाव एवं कुटंबीय जीवनशैली की पीढ़ी दशोदा देवी का व्यक्तित्व भी इन्ही मायनों का प्रतिबिंब था,अपने सरल सुलभ व्यवहार तथा आत्मीय जीवन शैली से उन्होने जहां एक ओर परिवार मे उदाहरण प्रस्तुत किया वहीं समाज के प्रति समर्पण एवं संवेदना की प्रेरणापुंज भी साबित हुई, जिसकी बानगी उनके सुपत्रों की जीवनशैली मे स्पष्ट रुप से नजर आती है, अपने सुदीर्घ जीवन मे दशोदा देवी सदैव आत्मीयता एवं सरलता की प्रतिमूर्ति रही, 97वर्ष की आयु मे उन्होने अंतिम सांस ली तथा अपने पीछे चार पुत्रों वीरेन्द्र शर्मा,सुशील शर्मा पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा,जितेन्द्र शर्मा एवं एक पुत्री ममता मिश्रा सहित नाती पोते के रुप मे भरा पूरा परिवार छोड़कर गयी है, शहर मे उनकी स्मृति का स्मरण करने एवं उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित करने का क्रम जारी है निवास में पंहुचकर लोग अपनी भाव अभिव्यक्ति एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर रहें है साथ ही साथ संस्थाओं द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित करने का क्रम जारी है,इसी कड़ी मे नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद एवं अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

यज्ञस्थल मे श्रद्धांजलि अर्पण

सरयू साहित्य परिषद द्वारा यज्ञस्थल नाका नंबर एक मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी तथा परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा द्वारा दशोदा देवी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन-मूल्यों का स्मरण किया गया,वहीं पत्रकार मुकेश शर्मा द्वारा ममतामयी माँ के प्रेरणादायी जीवन का स्मरण करते हुए अपनी भाव अभिव्यक्ति प्रस्तुत की गयी,उसके उपरांत उपस्थित सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी,इस अवसर पर पं दुर्गा प्रसाद तिवारी रामजी शर्मा,प्रकाश तिवारी आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

अखंड ब्राम्हण समाज द्वारा श्रद्धासुमन अर्पण

अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ द्वारा नवधा रामायण मंडप मे आयोजित कार्यक्रम मे दशोदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा इस अवसर पर उपस्थित उनके सुपुत्र पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा भावुकता के साथ ममतामयी माँ से जुड़े प्रसंगो एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया उसके उपरांत उपस्थित समस्त जनों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी,इस अवसर पर बिलासपुर से आये प्रांत पदाधिकारी योगेश तिवारी चित्रा तिवारी सहित सभी ब्राम्हण प्रकल्पों के महिला प्रमुख समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here