On Magh Purnima, Damakheda witnesses a grand confluence of faith, devotion, and spiritual consciousness.
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– माघ पूर्णिमा के पावन एवं पुण्य अवसर पर छत्तीसगढ़ के कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा में आयोजित विश्वविख्यात सद्गुरु कबीर धर्मदास साहब स्मृति संत समागम (माघ मेला) में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर परम् पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहब जी एवं परम् पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनी नाम साहब जी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संत-महात्माओं के सान्निध्य में आयोजित यह महासमागम सत्य, सद्भाव, सेवा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने वाला प्रेरणास्रोत बना।
माघ मेले के दौरान देश-प्रदेश से आए श्रद्धालुओं की आस्था, अनुशासन एवं भक्ति ने आयोजन को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। मेले का भ्रमण कर श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद भी किया गया तथा सभी को माघ मेले की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल , पूर्व सांसद अभिषेक सिंह , विधायक
ईश्वर साहू , विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं अनेक जनप्रतिनिधि, संतगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का वक्तव्य—
“कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा में आयोजित माघ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, प्रेम, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर समाज को आगे बढ़ाने वाला आध्यात्मिक महापर्व है। संतों की वाणी और आशीर्वाद से समाज को नई दिशा मिलती है। इस पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को साहेब बंदगी एवं माघ मेले की हार्दिक शुभकामनाएँ।”



