Chhattisgarh student commits suicide in Kota… was preparing for JEE Mains for 2 years
राजस्थान के कोटा में छात्रों के आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। जेईई की कोचिंग कर रहे छत्तीसगढ़ के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र का नाम शुभम चौधरी है, जो कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला था और कोटा के महावीर नगर में एक हॉस्टल में रह रहा था। यहीं उसने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना सुबह 3-4 बजे के आसपास की है। पुलिस के मुताबिक सुबह घरवालों ने उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद घरवालों ने हॉस्टल वॉर्डन को फोन किया।

परिजनों के फोन आऩे के बाद हॉस्टल वॉर्डन कमरे में पहुंची तो उसने छात्र के शव को पंखे से लटकते पाया। उसने तुरंत इसकी जानकारी छात्र के परिजनों को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. साथ ही पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. परिजनों के आने के बाद ही मृतक छात्र का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक छात्र इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और 2 साल से कोटा में ही रह रहा था. जेईई मेन के नतीजों की घोषणा हाल ही में हुई है. माना जा रहा है कि परीक्षा में कम परसेंटेज आने के कारण उसने यह कदम उठाया.
आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। जवाहर थाना पुलिस ने शव को उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।



