सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार-, 2 फ़रवरी 2026/ कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को मिलर्स की बैठक लेकर नान में चावल जमा करने के सम्बन्ध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ीएस दुकानों में आगामी 20 फ़रवरी को चावल उत्सव मनाया जाएगा। पीड़ीएस दुकानों में 10 फ़रवरी तक खाद्यन्न भण्डारण सीनिश्चि करें।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिये कि उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव और मिलिंग के पश्चात चावल जमा करने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मिलर्स को आवंटित कोटे के अनुसार उपार्जन केंद्रों से तत्काल धान उठाव करें एवं मिलिंग के बाद चावल की डिलीवरी के लिए सख्त समय सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने अधिकारियो को भी निर्देशित किया कि मिलरों द्वारा धान उठाव की सतत मॉनिटरिंग करें और रूचि नहीं लेने वाले मिलरों पर कार्यवाही करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों से ज़्यदा ज़्यदा धान मिलरों के पास जाए।

बैठक में खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं मिलर्स उपस्थित थे।
क्रमांक /6



