Home Blog अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति के नवगठित कार्यकारणी का शपथग्रहण समारोह संपन्न

अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति के नवगठित कार्यकारणी का शपथग्रहण समारोह संपन्न

0

The oath-taking ceremony of the newly formed executive committee of Akhand Brahmin Samaj Seva Samiti has been completed.

प्रांत पदाधिकारियों की उपस्थिति मे नियुक्ति पत्र का वितरण

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– विभिन्न आयामों एवं आयोजनों के माध्यम से रचनात्मकता का संदेश प्रसारित करने वाली संस्था अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति नारी प्रकोष्ठ के नवगठित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण का महत्वपूर्ण आयोजन नवधा रामायण मंडप मे संपन्न हुआ।

दीप प्रज्वलन पूजन अर्चन से शुभारंभ

प्रांत पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति मे संपन्न हुए आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राम दरबार तथा भगवान परशुराम के पूजन अर्चन से हुआ उसके उपरांत अतिथि स्वागत की कड़ी मे समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अतिथिगणों का पौधा गमला एवं फल टोकरी से स्वागत करते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

अतिथि उदबोधन की कड़ी

दीप प्रज्वलन पूजन अर्चन एवं अतिथि स्वागत की कड़ी संपन्न होने के पश्चात अतिथि उदबोधन की कड़ी मे उपस्थित अतिथियों द्वारा नवगठित कार्यकारणी को बधाई देते हुए सक्रियता एवं परस्पर समन्वय का आव्हान करते हुए कार्यकाल की सफलता की शुभकामनाएं दी गयी,उसके उपरांत अतिथिगणों द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष कविता शर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हे स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय उदबोधन मे नवनियुक्त अध्यक्ष शिवानी शर्मा द्वारा समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए एकजुटता एवं निरंतर सक्रियता का संदेश दिया गया

नियुक्तिपत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण

प्रांत उपाध्यक्ष उषा मिश्रा के सफल संचालन मे आयोजित कार्यक्रम की महत्वपूर्ण कड़ी शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पदाधिकारियों द्वारा शपथ ग्रहण से संपन्न हुई,उसके उपरांत अतिथियों द्वारा पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र का वितरण किया जिसके तहत अध्यक्ष शिवानी शर्मा,उपाध्यक्ष किरण उपाध्याय,सचिव शशी पाण्डेय,कोषाध्यक्ष मीता शर्मा,उप कोषाध्यक्ष ओमी तिवारी,कृति तिवारी,सह सचिव साधना मिश्रा,संगठन सचिव लता शर्मा नीलम मिश्रा,मीडिया प्रभारी सरिता रानी शर्मा एवं ममता दीवान को नियुक्तिपत्र वितरित किया गया नवगठित तिल्दा ईकाई के पदाधिकारियों को भी नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया, आयोजन का समापन स्वल्पहार के साथ संपन्न हुआ,उक्ताशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सरितारानी शर्मा ने बताया कि आयोजन मे प्रांत पदाधिकारी चित्रा तिवारी योगेश तिवारी अनिल दुबे लक्की दुबे सविता शर्मा,मोहित मिश्रा,अंजू भृगु की अतिथि के रुप मे उपस्थिति के साथ ही आयोजन को सफल बनाने मे सभी ब्राम्हण प्रकल्पों के प्रमुख एवं सदस्यों जिनमे डाॅ सीमा अवस्थी बबीता भृगु, किरण तिवारी,कविता शर्मा नेहा अश्वनी शर्मा,किशोरी दीवान,संध्या तिवारी,मोहनी शर्मा,साधना मिश्रा,वंदनागोपाल शर्मा,भारती दवे,श्रुति ओझा,अनिता शर्मा,मोनिका शर्मा,आशा शर्मा,खुश्बू उपाध्याय,माधवी उपाध्याय, प्रिती उपाध्याय,कंचन मिश्रा,अचला शर्मा,सुधा चौबे,लता शर्मा,मंजू तिवारी,चन्द्रकांता तिवारी,नीलू मिश्रा,भावना शुक्ला, मंजूलता शर्मा उर्मिला उपाध्याय,उमा शर्मा,स्वर्णलता त्रिवेदी सीमा तिवारी,आदि की अहम भागीदारी रही। आभार प्रदर्शन नवनियुक्त अध्यक्ष शिवानी शर्मा द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here