Home Blog फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने चलाया...

फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने चलाया 48 घंटे का महा अभियान

0

SSP Shashi Mohan Singh launched a 48-hour mega-operation to apprehend absconding fugitives.

➡️ वारंट तामील के विशेष अभियान में 214 फरार वारंटी गिरफ्तार, सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया

Ro.No - 13672/140

➡️ तमनार पुलिस रही अव्वल — 26 स्थायी एवं 2 गिरफ्तारी वारंट तामील, वर्ष 2004 का फरार वारंटी 22 साल बाद धराया

➡️ “एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — अपराध कर कोई भी आरोपी या वारंटी बच नहीं सकता, फरार आरोपियों पर आगे भी जारी रहेगा अभियान”

रायगढ़, । जिले की कमान संभालते ही अवैध शराब, जुआ–सट्टा, देह व्यापार एवं असामाजिक गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए 48 घंटे का विशेष महा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से पुलिस टीमों को तैनात कर एक साथ दबिश दी गई। अभियान के दौरान पुलिस ने जिलेभर से कुल 214 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

अभियान की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य के बाहर तक जाकर फरार वारंटियों की पतासाजी की और उन्हें पकड़कर रायगढ़ लाया गया। लंबे समय से फरारी काट रहे आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून से बचना अब संभव नहीं है।

इस विशेष अभियान में तमनार पुलिस ने सर्वाधिक सफलता अर्जित करते हुए 26 स्थायी एवं 2 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसी क्रम में वर्ष 2004 के मारपीट एवं चोरी प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी साधुराम राठिया पिता जगन्नाथ राठिया निवासी टांगरघाट थाना तमनार को 22 वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी पंजाब प्रांत में छिपकर रह रहा था और हाल ही में गांव लौटने की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध इसी तरह सघन कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

👉 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —
“कोई भी आरोपी या वारंटी अपराध कर छिप नहीं सकता। रायगढ़ पुलिस फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।”

विशेष अभियान में थाना/चौकीवार तामील —
➡️ तमनार – 26 स्थायी, 2 गिरफ्तारी
➡️ लैलूंगा – 15 स्थायी, 12 गिरफ्तारी
➡️ कोतवाली – 11 स्थायी, 6 गिरफ्तारी
➡️ चक्रधरनगर – 10 स्थायी, 14 गिरफ्तारी
➡️ खरसिया – 10 स्थायी, 7 गिरफ्तारी
➡️ पुसौर – 8 स्थायी, 11 गिरफ्तारी
➡️ पूंजीपथरा – 5 स्थायी, 11 गिरफ्तारी
➡️ छाल – 4 स्थायी, 11 गिरफ्तारी
➡️ कोतरारोड – 4 स्थायी, 3 गिरफ्तारी
➡️ भूपदेवपुर – 4 स्थायी, 2 गिरफ्तारी
➡️ जूटमिल – 2 स्थायी, 14 गिरफ्तारी
➡️ कापू – 4 स्थायी
➡️ धरमजयगढ़ – 1 स्थायी
➡️ घरघोड़ा – 3 स्थायी
➡️ चौकी रैरूमाखुर्द – 2 स्थायी, 3 गिरफ्तारी
➡️ चौकी खरसिया – 4 स्थायी, 6 गिरफ्तारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here