The Collector and other officials participated in the Filaria eradication campaign by taking medicines collectively.
सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार-,10 फ़रवरी 2026/ राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान अंतर्गत दवा सेवन कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार को सामूहिक दवा सेवन गतिविधि की शुरुआत जिले में हुईं। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सामूहिक रूप से दवा सेवन कर अभियान में सहभगीता की।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि फ़ाइलेरिया बीमारी को जड़ से समाप्त करने की इस राष्ट्रीय अभियान में सभी अपनी सहभागिता दें। दवा को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षित कार्यकर्त्ता की उपस्थिति में ही खिलाएं।इस हेतु टीम गठन,बूथ का चिन्हांकन, प्रशिक्षण ,दवाई की व्यवस्था जैसी जरूरी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। । कलेक्टर द्वारा अभियान की कड़ाई से निगरानी की भी बात कही। अभियान में लापरवाही होने पर कार्यवाही भी की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि 10 फरवरी से 25 फरवरी तक ज़ारी रहने वाले इस सामूहिक दवा सेवन गतिविधि में आरंभ के तीन दिन बूथ वार दवाई का सेवन कराया जाएगा।13 से 22 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दवाई सेवन कराएगी जबकि 23 से 25 फरवरी के बीच मॉप अप राउंड में छूटे हुए लोगों तक पहुँचने का प्रयास किया जायेगा।
कलेक्टर श्री सोनी ने समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्ष करते हुए गिरौदपुरी मेला की तैयारी हेतु सबंधित अधिकारियो को जरुरी निर्देश दिये। उन्होंने सभी तैयारियां 18 फ़रवरी तक पूरा करने कहा। उन्होंने बताया कि मेले में सुदृढ़ क़ानून -व्यवस्था हेतु राज्य स्तर से राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियो की ड्यूटी लगाई जा रही है। मेला स्थल में इस बार 50 सीसीटीवी कैमरा, साफ -सफाई के लिये सहयता समूह, स्वच्छग्रही एवं नगर पालिका की सफाई कर्मचारियों की लगभग 400 की ड्यूटी लगाई जाएगी। 10 स्थानों पर अस्थायी मेडिकल कैम्प, 6 बेड का स्थायी अस्पताल,10 एम्बुलेंस, 30 वाहन पार्किंग, 9 पुलिस कंट्रोल रूम 250 अस्थायी टेप नल, 37 टैंकर 5 फायर ब्रिगेड आदि की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही मेले में जन सुविधाओं की जानकारी लोगों को आसानी से उपलब्ध कराने वेब साईट का भी निर्माण कराया जा रहा है।
बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अभिषेक गुप्ता, अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, तहसील जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के. जिला अधिकारी उपस्थित थे।



