Home Blog महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों...

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल..

0

On Mahashivratri, the under-construction Gaudham became a symbol of faith and social harmony, Rudrabhishek of the dead Shivlingas took place, Municipality President Ashwani Sharma participated..

भाटापारा सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक समरसता की समृद्ध परंपराओं के लिए जानी जाती है-अश्वनी शर्मा

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा :– महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार क़ो भाटापारा नगर अंतर्गत निर्माणाधीन गौधाम में इस वर्ष आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं पार्षदगणो ने सम्मिलित होकर पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक किया । वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न इस अनुष्ठान में नगर के युवाओं व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिव स्तुति और जयघोष से पूरा वातावरण घंटों तक गूंजता रहा, जिससे गौशाला स्थल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा…
इस आयोजन पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा की आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पार्थिव शिवलिंग में सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ एवं भाटापारा की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की एवं उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि निर्माणाधीन गौधाम भविष्य में धर्म सेवा और गौसंरक्षण का केंद्र बनेगा।
इस दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और नगर वासियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त कर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
अश्वनी शर्मा ने कहा की यह आयोजन हमारी धार्मिक संस्कृति और परंपरा का एक प्रतीक है। भाटापारा नगर सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक समरसता की समृद्ध परंपराओं के लिए जानी जाती है। हमें विश्वास है कि यह आयोजन नगर की धार्मिक चेतना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता को भी सशक्त करेगा।
इस अवसर पर नगर के विकास, जनकल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की गई, जिससे यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रहकर जनहित और नगर की प्रगति का संकल्प भी बन गया, जिसने समृद्ध भाटापारा बनाने के हमारे संकल्प को एक नई उर्जा और दिशा भी दी है।

मा शीतला परिवार, श्री ज्ञान गंगा गणेश उत्सव समिति, महासती वार्ड, स्टेशन वार्ड, सुभाष वार्ड स्थित शिव मंदिर, के.के. वार्ड (करनी ट्रेडर्स), मुंशी स्माइल वार्ड, ग्राम टिकुलिया, ग्राम तरपोंगा तथा टोहड़ी घाट में आयोजित विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया सभापति कुंजराम कोशले संतीश तलरेजा देवेंद्र साहू मनीष मिश्रा दशरथ साहू पार्षदगण संतीश साहू भुवनसिंग ठाकुर ,रामशिला लिकेश साहू ठाकुर राम साहू ,लैनी योगेश अनंत,मोंटू ध्रुव गोवर्धन डहरिया, मनीष पंजवानी चंद्रकांत खूंटे बब्बू मंधान ,चंद्र शेखर चक्रधरी बंटी टंडन
पत्रकार मुकेश शर्मा आशीष टोडर,गौ सेवक अभिषेक मिश्रा, साकेत उपाध्याय, आकाश पांडेय, रिया मिश्रा, अनिल यादव, गट्टू, खुमेंद्र साहू, धरम शर्मा, सौरभ कामरी,सहित गौ सेवक सपरिवार उपस्थित थे…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here